Hanuman Chalisa

एचटीसी ने पेश किए दो नए स्मार्टफोन

Webdunia
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (22:45 IST)
ताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एचटीसी ने अपने दो नए स्मार्टफोन एटीसी यू अल्ट्रा व एचटीसी यू प्ले  भारतीय बाजार में पेश करने की घोषणा की जो कि मार्च के पहले हफ्ते से उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह 10000 से लेकर 25000 रुपए की कीमत वाले खंड पर ध्यान देगी और 10000 रुपए से कम कीमत वाले खंड से बाहर निकलेगी जहां ‘बहुत ही ज्यादा प्रतिस्पर्धा’ है।
एचटीसी के अध्यक्ष (दक्षिण एशिया) फैजल सिद्दीकी का मानना है कि कंपनी के इस कदम से उसके भारतीय परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने हाल ही में कहा था कि वह शुरुआती स्तर के स्मार्टफोन बाजार से हटेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अब 10,000 रुपए से कम कीमत वाला कोई स्मार्टफोन नहीं है। 
 
हमारे पास 10,000-25000 रुपए की कीमत वाले फोन का मजबूत पोर्टफोलियो है और हम उसे बढाएंगे। उन्होंने कहा कि 10000 रुपए से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खंड में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा हो गई है। कंपनी के नए एचटीसी यू अल्ट्रा में 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी, 3000 एमएएच की बैटरी, 16 एमपी का कैमरा, डुअल डिस्प्ले, यूसोनिक व बूमसाउंड जैसे फीचर हैं। 
 
इसकी कीमत लगभग 59,990 रुपए है। यह फोन 6 मार्च से बाजार में आएगा, वहीं एचटीसी यू प्ले में 16एमपी कैमरा, 4जीबी रैम, 64 जीबी व 2500 एमएएच की बैटरी है। 5.2 ईंच का डिस्प्ले का यह फोन मध्य मार्च से बाजार में उपलब्ध होगा।
 
सिद्दीकी ने कहा कि यह इस साल की शुरुआत है। आगे हम और भी आकषर्क उत्पाद पेश करेंगे। हमारी प्राथमिकमता डिजाइन और गुणवत्त्ता है। कंपनी ने स्टेंडर्ड चार्टर्ड डेबिड व क्रेडिट कार्डधारकों के लिए सीमित अवधि की कैशबैक योजना की घोषणा भी की है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख