Hanuman Chalisa

लांच हुआ ऑनर 8, ये हैं शानदार फीचर्स

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (17:51 IST)
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी हुआवेई के किफायती स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने बुधवार  को भारतीय बाजार में डुअल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन ऑनर-8, ऑनर-8 स्मार्ट और 'मेक  इन इंडिया' के तहत कंपनी का देश में निर्मित पहला स्मार्टफोन ऑनर हॉली-3 पेश करने की  घोषणा की जिसकी कीमत क्रमश: 29,999 रुपए, 19,999 रुपए तथा 9,999 रुपए है।
ऑनर के अध्यक्ष जॉर्ज झाओ ने यहां अभिनेता रणदीप हूड्डा और अभिनेत्री निमरत कौर के साथ ही इन नए स्मार्टफोनों को पेश करते हुए कहा कि ऑनर-8 ऑनलाइन मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ ही कंपनी के स्टोरों पर बुधवार से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है  जबकि ऑनर-8 स्मार्ट और ऑनर हॉली-3 की बिक्री की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि ऑनर हॉली-3 का निर्माण चेन्नई स्थित संयंत्र में किया गया है और यह भारत निर्मित पहला ऑनर स्मार्टफोन है। कंपनी कई और मॉडलों को भारत में बनाने की तैयारी कर रही है। 
 
उन्होंने बताया कि एंड्रॉयड 6.0 और 16 नैनोमीटर किरिन 950 चिप सेट पर आधारित 5.2 इंच  स्क्रीन वाले ऑनर-8 में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी है। इसके साथ ही इसमें 12 एमपी का डुअल रियर कैमरा और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी है। इसमें स्मार्ट फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है जिसका फोन को अनलॉक करने के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट करने, फोटो लेने, वीडियो रिकॉर्ड करने, कॉल रिसीव करने और अन्य कार्यों  के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसकी कीमत 29,999 रुपए है।
 
ऑनर-8 स्मार्ट में 13 एमपी रियर और 8 एमपी फ्रंट कैमरा है। यह किरिन 650 चिपसेट  आधारित है और इसमें भी 3,000 एमएएच बैटरी है। इसकी कीमत 19,999 रुपए है। स्वदेश  निर्मित ऑनर हॉली-3 का स्क्रीन 5.5 इंच है। इसमें 13 एमपी रियर और 8 एमपी फ्रंट कैमरा  तथा 3,100 एमएएच की बैटरी है तथा इसकी कीमत 9,999 रुपए है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में ‘ऑपरेशन कोचिंग’, 10 कोचिंग सेंटर सील, भवन भी शामिल, लखनऊ आग कांड के बाद जागा प्रशासन

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

अगला लेख