Hanuman Chalisa

इन-फोकस फ्लैगशिप फोन M 330 : खरीदें या न खरीदें

Webdunia
अमेरिकी कंपनी इन-फोकस ने भारत में अपने दो हैंड सेट के साथ कदम रखा है और इनमें से फ्लैगशिप फोन एम 330 है। प्रि ऑफर में 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, ऑक्टा कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम वाला फोन 5.5 इंच स्क्रीन के इस फोन की कीमत दस हजार से भी कम की रखी गई है जो बेहतर पिक्सल्स पर इंच (PPI) वाला फोन बताया जा रहा है। 


 

इस फोन के 13 मेगा पिक्सल रीयर कैमरे में सोनी एक्समोर आर सेंसर और ब्लू ग्लास फिल्टर है जबकि फ्रंट कैमरा भी आठ मेगा पिक्सल का है। 3100 एमएएच की बैटरी और 170 ग्राम से भी कम वजन को भी हाइलाइट किया गया है। लुक के लिहाज से फोन बेतहर है क्योंकि साइड फ्रेम मेटलिक है लेकिन बैक कवर रिच फील नहीं देता।

इसकी स्क्रीन वाकई बेहतर है और कैमरे में भी कुछ फीचर्स लाजवाब हैं लेकिन इस फोन की सबसे बड़ी कमजोरी है इसका गर्म होना और बैटरी का बेहद बुरा बैकअप जबकि इसे लि पॉलिमर बैटरी बताया जा रहा है जो लि इयान से बेहतर होनी ही चाहिए। 

इस फोन के गर्म होने के चलते यह फोन बैटरी बैकअप के सभी दावों पर बुरी तरह असफल हो जाता है। इस फोन में कई खूबियां हैं लेकिन इन सारी खूबियों पर यह एक कमी भारी पड़ जाती है और यदि आप इसे गर्म होने के बावजूद चलाना चाहते हैं तो आपको अपने साथ पॉवर बैंक रखना जरुरी है। कमाल यह कि इसे पूरी तरह अमेरिकी ब्रांड का फोन बताने के दावे के बीच बैटरी चीन में ही बनी हुई है और इससे हकीकत साफ समझ आ जाती है।


 
बेहतर इस फोन का डिस्प्ले इसकी यूएसपी है जो किसी भी बेहतर फोन को टक्कर देने का माद्दा रखती है। ऑक्टा कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 13 मेगा पिक्सल रीयर, 8 मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा होने के साथ इसका इंटरफेस भी बेहतर है। जिस प्राइज रेंज में यह लाया गया है उस के मुताबिक यह वाकई वैल्यू फॉर मनी माना जा सकता है।

बदतर एंड्रायड किटकैट 4.4 से अपग्रेड को लेकर कंपनी अभी तक कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। यदि यह फोन 150 ग्राम के आसपास होता तो यूजर्स के लिए ज्यादा फ्रेंडली होता। कंपनी का सर्विस को लेकर रवैया बहुत उलझाने वाला लग रहा है क्योंकि न कंपनी की नेटवर्किंग है और न ही फोन बेचने के बाद इसके रिस्पांस पर ध्यान है। सबसे बदतर बात इसकी बैटरी है जो लि पॉलि और 3100 एमएएच होने के 1300 एमएएच बैटरी जैसा बैकअप देती है।


 
वर्डिक्ट : यह फोन वे ही लोग लें जो नए गैजेट्स में रुचि रखते हों और जो दस हजार के फोन को कुछ समय के लिए ही इस्तेमाल करने के लिए ले रहे हों। जो यूजर लंबे समय के लिए इसे लेना चाह रहे हों उन्हें सर्विस वगैरह को लेकर पहले कंपनी से बातें तय कर लेना चा‍हिए।
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार