Hanuman Chalisa

इंटेक्स ने लांच किया सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम वाला सेल्फी फोन

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2016 (16:15 IST)
भारतीय स्‍मार्टफोन कंपनी इंटेक्स ने एक और बजट स्‍मार्टफोन एक्वा फिश को लांच कर दिया। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह फोन सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत 5,499 रुपए है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।
फोन के फीचर्स : इंटेक्स एक्वा फिश में 5 इंच का एचडी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। इस ड्यूल सिम फोन में 2 जीबी की डीडीआर3 रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्‍फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
 
इंटेक्स फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिवि‍टी के लिए 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। यह ब्लैक और ऑरेंज कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका वज़न 150 ग्राम है और डाइमेंशन 142.4x72x9.6 मिलीमीटर।

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

अगला लेख