Hanuman Chalisa

इंटेक्स ने लांच किया सस्ता स्मार्ट फोन

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (15:35 IST)
इंटेक्स एक्वा स्ट्रांग 5.2 नाम के इस फोन की कीमत करीब 6,390 रुपए है। यह एक्वा स्ट्रॉंग 5.1 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है। 
फोन के फीचर्स : यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। यह शानदार स्मार्ट फोन व्हाइट और शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा। इंटेक्स एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 64-बिट प्रोसेसर है। 
 
ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-टी720 जीपीयू है। मेमोरी की बात की जा तो फोन में 2 जीबी रैम है और फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  डुअल सिम सपोर्ट वाले एक्वा स्ट्रॉंग 5.2 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 
 
ऑपरेटिंग सिस्टम : यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन 4जी वीओएलटीई के अलावा 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स हैं। फोन का डाइमेंशन 141.2×72.3×9.47 मिलीमीटर है और इसका वजन 150 ग्राम है।

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

'घायल हूं इसलिए घातक हूं': राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- 3 आरोप, एक भी सच नहीं

इंदौर में एक महीने के लिए LPG कनेक्शन बंद, क्‍या है वजह, कैसे होगी सिलेंडर की व्‍यवस्‍था?

28 मार्च से 3 अप्रैल 2026 : ईरान के ऊर्जा केन्द्रों को नष्ट करने की धमकी

21 से 27 मार्च 2026 : ईरान ने डिएगो गार्सिया पर दागी मिसाइल

अगला लेख