Hanuman Chalisa

लांच होगा सबसे सस्ता आईफोन, 14 सितंबर से शुरू होगी प्री बुकिंग, ये रहेंगे फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (15:43 IST)
एपल के चाहने वालों को आईफोन के सालाना इवेंट का इंतजार रहता है। एपल का यह सालाना इवेंट इस वर्ष 12 सितंबर को होगा। इसमें कंपनी iPhone 9, iPhone XS और iPhone XS Plus नाम से तीन नए आईफोन लांच कर सकती है। खबरों की मानें तो iPhone 9 सबसे सस्ता मॉडल होगा।
 
खबरों के मुताबिक, नए iPhones की प्री-बुकिंग 14 सितंबर से शुरू होगी। इसे 12 सितंबर को लांच किया जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो iPhone 9 में 6.1 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी, जबकि iPhone XS में 5.8 इंच और iPhone XS Plus में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। खबरों के मुताबिक इसमें फेस आईडी फीचर भी मिलेगा।
 
खबरों के अनुसार, iPhone XS और iPhone XS Plus की असेंबलिंग भी शुरू हो चुकी है, लेकिन iPhone 9 की असेंबलिंग का काम सितंबर में ही शुरू होगा। कीमत की बात करें तो iPhone 9 6.1 इंच LCD की कीमत करीब 600-700 डॉलर (करीब 41000-48000 रुपए), iPhone XS 5.8 इंच OLED की कीमत करीब 700- 800 डॉलर (करीब 48000-54700 रुपए), iPhone XS Plus 6.5 इंच OLED की कीमत करीब 999 डॉलर (करीब 68300 रुपए) हो सकती है।
 
मिंग-ची कुओ के मुताबिक ये कीमतें बताई गई हैं। हालांकि एपल की तरफ से कीमतों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। द इन्क्वायरर की रिपोर्ट के मुताबिक नए iPhone की लांचिंग के साथ ही एपल पिछले साल लांच किए गए iPhone X की कीमत भी घटा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

सूडान में खौफ का चौथा साल, वफादारी न दिखाने पर अपहरण और जबरन गुमशुदगी, अपनों को छुड़ाने के लिए कंगाल हो रहे परिवार

Telegram Ban India: NEET UG 2026 से पहले सरकार ने Telegram पर ही क्यों लगाई रोक?

इंदौर में मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडे से पीट कर हत्या, शराबी चौकीदार ने किए ताबड़तोड़ वार, ये थी वजह

अगला लेख