Hanuman Chalisa

लावा का नया आइरिस X5 4G

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2015 (14:51 IST)
लावा ने आइरिस रेंज में नया स्मार्ट फोन आइरिस X5 4G लांच किया है। लावा का यह 4 जी स्मार्ट फोन है। इस फोन की बिक्री लावा ऑनलाइन स्टोर्स से करेगा। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह फोन भारत में 4 जीब बैंड को सपोर्ट करेगा। इस फोन में यह भी फीचर है कि यह नए 'स्टार ओएस' पर काम करेगा, जो एंड्राइड 5.1 पर आधारित है। 
इस कीमत पर इस फोन का मुकाबला, थर्ड जनरेशन के मोटो जी, ‍श्याओमी रेडमी नोट 4जी और लेनोवो के3 नोट के साथ होगा, जो करीब 10 हजार रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं। यह ड्यूल सिम फोन है और दोनों सिम जीएसएम है। फोन में 5 इंच की एचडी  (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। साथ असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन भी है। 
 
2 जीबी रैम के साथ इसमें 1.3 गीगाहर्ट्‍ज क्वॉडकोर क्षमता का मीडियाटेक प्रोसेसर है। फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज की मेमोरी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ ड्यूल एलईडी फ्लैश और 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है जिसके साथ फ्रंट में भी फ्लैश दिया गया है। 
 
लावा आइरिस X5 4G, 2,500 एमएएच बैटरी के साथ लांच हुआ है। यह फोन 3G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई के साथ माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 10,750 रुपए रखी है। यह फोन ऑनलाइन वेबसाइट पर 10,199 रुपए में उपलब्ध है।
 

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 3 राज्यों में मतदान का उत्साह, असम में 84, केरलम में 75 और पुडुचेरी में 87 प्रतिशत मतदान

CM योगी के नेतृत्व में UP ने पेश किया पारदर्शिता का रोल मॉडल, जेम पोर्टल से खरीद में बना शीर्ष राज्य

Chrome का नया लुक, अब ऊपर वाले टैब्स से पाएं छुटकारा, इस सीक्रेट सेटिंग से बदलें अपना ब्राउजिंग एक्सपीरियंस

Ceasefire की अनिश्चितता से Share Bazaar में भारी गिरावट, Sensex 931 अंक फिसला, Nifty भी रहा नुकसान में

Ceasefire : क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर