Hanuman Chalisa

लावा लाया 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला शानदार स्मार्ट फोन

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2015 (15:30 IST)
लावा ने अपना पिक्सल वी2 स्मार्टफोन लांच किया। इस स्मार्टफोन को पिक्सल वी1 का लेटेस्ट वर्ज़न बताया जा रहा है। इसे जुलाई के महीने में लांच किया गया था। इस फोन की  कीमत 10,750 रुपए होगी। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 15 सितंबर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्‍यूल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। प्राइमरी कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.0 एपरचर, 5पी लार्गन लेंस और ब्लू ग्लास के फिल्टर भी मौजूद है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.4 एपरचर, 4पी लैंस के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन के कैमरा एप में वाइड एंगल सेल्फी, नाइट मोड, पिक फोकस, फेस ब्यूटी, इंटेलिजेंट मोड और जिफ मेकर जैसे मोड भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कैमरे से 1080पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
अगले पन्ने पर, ये हैं खास फीचर्स...
 
 

लावा पिक्सल वी2 एक ड्‍यूल 4जी सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर स्टार ओएस 2.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर असाही ड्रैगनटेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है।

स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 चिपसेट से पावर्ड है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम और माली टी720 जीपीयू। पिक्सल वी2 की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई कैट4. कनेक्टिविटी फीचर को भी सपोर्ट करता है।
 
स्मार्टफोन में 2500एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 128 ग्राम है। पिक्सल वी2 फिलहाल आइसी व्हाइट और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक डिवाइस को प्रिज़्म ब्लू कलर वेरिएंट में अक्टूबर महीने तक उपलब्ध कराया जाएगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

2 मई को आपके मोबाइल पर क्यों आएगा Alert, तेज आवाज या वाइब्रेशन हो तो घबराएं नहीं, जानिए क्यों हो रहा है यह टेस्ट

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराई धर्म ध्वजा

बरगी क्रूज हादसा, एक्शन मोड में CM डॉ. यादव, मैनेजर सस्पेंड, क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं की समाप्त

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

होर्मुज़ संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था का घुट रहा दम, गतिरोध दूर करने का आग्रह