khatu shyam baba

Xiaomi ने लांच किए 108MP पेंटा कैमरा सेटअप वाले Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (20:00 IST)
चाइनीज फोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो को स्पेन में लांच कर दिया है। Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro की सबसे बड़ी खूबी यह कि दोनों ही स्मार्ट फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लांच किए गए हैं। हालांकि भारत में ये कब लांच होंगे, इसकी घोषणा नहीं की गई है।
फीचर्स की बात करें मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो के बीच अंतर केवल रैम और स्टोरेज का है। इसके अलावा मी नोट 10 प्रो 8P लेंस के साथ तो वहीं मी नोट 10 7P लैंस के साथ आता है।

डुअल सिम (नैनो) वाले Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन MIUI 11 पर चलते हैं और इसमें 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है।

मी नोट 10 के पिछले हिस्से में Mi CC9 Pro की तरह ही पेंटा-कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा 4के वीडियो, स्लो-मोशन एचडी वीडियो, पोर्ट्रेट ब्लर एडजस्टमेंट, डेडिकेटेड नाइट मोड फीचर्स से लैस है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी, एआई पोर्ट्रेट, पाम शटर जैसे फीचर से लैस है।
 
ALSO READ: सावधान, बंद हो जाएंगे 7 करोड़ मोबाइल नंबर, 31 अक्टूबर से पहले जरूर करें यह काम
 
दोनों स्मार्ट फोन में 5260 एमएएच बैटरी रहेगी। फोन के बॉक्स में 30 वॉट चार्जर मिलेगा, जो 65 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज करेगा। मी नोट 10 में वाटड्रॉप-नॉच के साथ ओलेड डिस्प्ले, घुमावदार किनारे और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Mi Note 10 में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। 
Mi Note 10 Price की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 549 यूरो (लगभग 43,200 रुपए) है। मी नोट 10 प्रो के 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 यूरो (लगभग 51,000 रुपए) है। स्मार्टफोन तीन रंगों ग्लेशियर व्हाइट, ऑरोरा ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक में मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख