Hanuman Chalisa

इस मोबाइल पर मिलेगा व्हाट्‍सएप के लिए मुफ्त डेटा

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (11:24 IST)
माइक्रोमैक्स ने बोल्ट सीरिज में दो नए स्मार्ट फोन लेकर आया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट सीरीज के दो नए स्मार्टफोन बोल्ट क्यू331 और बोल्ड एस302 लांच किए हैं। दोनों नए हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 और माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। कंपनी ने इन दोनों स्मार्ट फोन को वेबसाइट पर लिस्टिंग किया है। 
कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक दोनों ही हैंडसेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के लिए मुफ्त डेटा पैक के साथ  आएंगे। कंपनी ने इसके लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ समझौता किया है।  फीचर्स की बात की जाए माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 एक डुअल सिम हैंडसेट है।
इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ के क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर और 512 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले बोल्ट सीरीज के इस स्मार्टफोन में 5 इंच (480x854 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
बोल्ट क्यू331 में 2000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक  का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी  कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
 
दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 में 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें  1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7715) प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है। यह एंड्रॉयड 4.4.3  किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के  जरिए बढ़ाया जा सकता है। बोल्ट एस302 में 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा  होगा
 
स्मार्टफोन में 1450 एमएएच की बैटरी है जो 4 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।  कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/ एज, ए-जीपीएस और 3जी  फ़ीचर मौजूद हैं। अब इंतजार इस बात है कि कंपनी ये फोन जल्द बाजार में लांच करेगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा