rashifal-2026

माइक्रोमैक्स ने लांच किए दो नए स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (15:48 IST)
माइक्रोमैक्स ने हाल ही में कैनवास सीरिज में दो नए स्मार्ट फोन लांच किए हैं। माइक्रोमैक्स ने कैनवास मेगा (ई353) और कैनवस मेगा 4जी (क्यू417) नाम के इन स्मार्ट फोन की कीमत क्रमशः 7,999 और 10,999 रुपए है। कंपनी के अनुसार माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा (ई353) बाजार में उपलब्ध होगा। कैनवास मेगा 4जी की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
फीचर्स की बात करें तो माइक्रोमैक्स कैनवास मेगा (ई353) एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। 
 
 

स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्‍ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में मेगा 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। 
स्मार्टफोन में 2820 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह 10 घंटे का टॉक टाइम और 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 154x78.7x8.9 मिलीमीटर है और इसे ब्लैक कलर वैरिएंट में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मेगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
वहीं अगर माइक्रोमैक्स कैनवास मेगा 4जी के फीचर्स की बात करें इसमें (क्यू417) में 5.5 इंच का एचडी (720X1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। कैनवस मेगा (ई353) की तरह कैनवस मेगा 4जी में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। 
 
कैनवास मेगा 4जी की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन में  2500 एमएएच की बैटरी है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

Budget Session : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

AI बदलेगा देश की तकदीर, मुकेश अंबानी बोले- भारत अगले दो-तीन दशकों में बनेगा 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

योगी सरकार में लौटा गुप्तारघाट का वैभव, 18.34 करोड़ की लागत से तीसरे चरण में हो रहा सौंदर्यीकरण, रावण वध, हनुमान व जटायु स्टेच्यू तैयार

CM योगी का निर्देश- लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’लागू करें

CM योगी का निर्देश, अयोध्या में वरिष्ठ भवन परिसर में तैयार होगी 'वैदेही आर्ट गैलरी'