Hanuman Chalisa

नए फोन लॉन्च करेगा MICROMAX, 4G होगा या 5G?

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (14:15 IST)
साल के आखिर में भारतीय मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसे 15 दिसंबर को पेश किया जा सकता है। यह नया मोबाइल फोन बजट होगा। इससे पहले कंपनी द्वारा माइक्रोमैक्स In 2b को इस साल जुलाई माह में पेश किया जा चुका है।
 
अब कंपनी द्वारा एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि यह 5जी मोबाइल होगा या 4जी? उसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। गिज्मोचाइना ने टिप्स्टर के हवाले से जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन अगले महीने के 15 दिसंबर को पेश किया जा सकता है। हालांकि लॉन्चिंग के विषय में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
 
टिप्स्टर की रिपोर्ट में डिवाइस के नाम का जिक्र नहीं है और न ही अपकमिंग डिवाइस के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। एक पुरानी रिपोर्ट में जिक्र किया जा चुका है कि माइक्रोमैक्स मॉडल नवंबर E7748_64 का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि यह माइक्रोमैक्स In Note 1 का प्रो वेरियंट होगा जिसे बीते साल नवंबर 2020 में पेश किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार

LIVE: धार भोजशाला एक मंदिर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला

जिनपिंग की जिस बात पर अमेरिकी भड़के, ट्रंप बोले- 'भाई' ने एकदम सही कहा, लेकिन...

दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाहाकार, लेकिन भारत में वृद्धि सबसे कम; जानें अमित मालवीय के चौंकाने वाले आंकड़े

अगला लेख