Hanuman Chalisa

आ रहा है दुनिया का सबसे पॉवरफुल फोन!

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2015 (17:04 IST)
मोबाइल बाजार में माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड नया धमाका करने जा रहा है। उसने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूटोपिया को लॉन्च करने पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 7 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने यू यूटोपिया में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा किया है।
फोन के बारे में कंपनी ने जानकारी दी थी कि यू यूटोपिया स्मार्टफोन में क्वाड-एचडी डिस्प्ले होगा। अगर ऐसा रहा तो यू यूटोपिया माइक्रोमैक्स का क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। जारी टीज़र में कंपनी ने यह भी बताया था कि यू यूटोपिया मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। माइक्रोमैक्स के यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनिक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।
कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा ने ट्वीट में बताया कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लांच किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा।

फोन में 4 जीबी की दमदार रैम होगी। 1.5गीगाहर्ट्‍ज ऑक्टॉ-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 810 होगा। कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए भी इस फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप होगा। यह एक 4जी फोन होगा। 

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल