Hanuman Chalisa

माइक्रोसॉफ्ट ने लांच किया दमदार फोन लुमिया 950

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (11:24 IST)
अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में एक इवेंट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन लुमिया 950 लांच कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी ने इसे विन्डोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लांच किया है, यह पहला ऐसा फोन है जो पूरी तरह से आपको कम्प्यूटर का फील देगा है।   
बाजार में इस स्मार्टफोन के लांच का काफी पहले से इंतजार किया जा रहा था। दरसल इस फोन की स्पेसिफिकेसंस पहले ही लीक हो गए थे, जो की लॉन्चिंग के बाद बिलकुल उसी के अनुरूप बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले से ज्यादा सिक्योर और ओपेन है। इसके लिए एप्लीकेशन बनाना अब ज्यादा आसान होगा।
अगले पन्ने पर, ये हैं दमदार फीचर्स...
 
 

स्क्रीन : लुमिया 950 में 5.2-इंच की डब्ल्यूक्वाड एचडी स्क्रीन दी गई है जो की स्क्रीन रेजल्यूशन 1440×2560 पिक्सल की क्वालिटी देता है। स्क्रीन में ओएलईडी टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है जो बहेतरीन डिसप्ले क्वालिटी के लिए जानी जाती है।
लुमिया 950 का डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है जो की इसे खंरोच से बाचाता है। वही अन्य लुमिया सीरीज के फोन्स की तरह इसे भी क्लियर ब्लैक तकनीक पेश किया गया है जो बेहतर डिसप्ले के साथ पावर सेविंग के लिए जाना जाता है।
 
मेमोरी : इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 808 चिपसेट है। बेहतर स्पीड के लिए इसमें 64बिट्स का कोर्टेक्स ए—53 हेक्साकोर प्रोसेसर है जो की 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ है और 2 टेराबाइट तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।
 
कैमरा : फोन के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मोबाइल स्विट मुफ्त दिया गया है, वहीं वन ड्राइव इंटीग्रेशन है जो मेमोरी बैकअप के लिए इसे खास बनाता है। माइक्रोसॉफ्ट लुमिया 950 में 20 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैक कैमरे के साथ ट्रिपल एलईडी फ्लैश उपलब्ध है, वहीं बेहतर फोटोग्राफी के लिए कार्लजाइज लैंस का उपयोग किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और वाईफाई के अलावा यूएसबी टाइप-सी भी दिया गया है, वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता