Hanuman Chalisa

अब मोबाइल में आपको मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2016 (19:57 IST)
नई दिल्ली। अब आप मोबाइल फोन पर अंग्रेजी के अलावा हिन्दी तथा कम से कम एक क्षेत्रीय भाषा के लिए प्रणाली रखना अनिवार्य होगा। दूरसंचार विभाग अगले तीन-चार महीने में इस तरह का नियमन लेकर आ रहा जिसके तहत मोबाइल फोन को हिन्दी तथा एक क्षेत्रीय भाषा के अनुकूल बनाना अनिवार्य होगा।
इस कदम का मकसद प्रयोगकर्ताओं को स्थानीय भाषा में संपर्क की सुविधा प्रदान करना और लोगों को सरकारी सेवाएं मसलन ई-पेमेंट की सुविधा मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराना है। दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीन महीने बाद ऐसा नियमन आएगा जिसमें देश में बिकने वाले प्रत्येक मोबाइल फोन पर अनिवार्य रूप से अंग्रेजी, हिन्दी तथा एक क्षेत्रीय भाषा की सुविधा होगी। 
 
अधिकारी ने कहा डिजिटल इंडिया को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि ब्रॉडबैंड सिर्फ अंग्रेजी बोलने वाले मध्यम और उच्च वर्ग के भारतीयों तक ही सीमित न रहे। इसे ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना जरूरी है। फिलहाल, देश में कई ऐसे मोबाइल फोन उपलब्ध हैं जो क्षेत्रीय भाषा को सपोर्ट करते हैं। सरकार आईटी प्रशिक्षण तथा डिजिटल साक्षरता के लिए ‘डिजिटल साक्षरता अभियान’दिशा कार्यक्रम भी चला रही है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक