Hanuman Chalisa

Motorola One Power हुआ लांच, ये हैं धमाकेदार फीचर्स

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (14:59 IST)
Motorola One Power को भारत में लाचं कर दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में यूज़र को स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 5000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, डिस्प्ले नॉच और दो रियर कैमरे मिलेंगे।


एंड्रॉइड वन परिवार का हिस्सा होने के कारण Motorola One Power को भविष्य में नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलने की गारंटी है मोटोरोला वन पावर एंड्रॉयड वन की टक्कर Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 और Nokia 6.1 Plus से होगी।

Motorola One Power की कीमत 15,999 रुपए रहेगी। फोन का एक वैरिएंट है, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट से बेचा जाएगा। फोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसे 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है।

फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पर्यावरण दिवस: जब आखिरी नदी सूखेगी, तब इंसान क्या करेगा?

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Meta AI की खामी से हैक हुए अकाउंट, कंपनी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

अगला लेख