Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

108MP कैमरे वाला Moto G72 3 अक्टूबर को होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक, जानिए क्या होगी कीमत

हमें फॉलो करें 108MP कैमरे वाला Moto G72 3 अक्टूबर को होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक, जानिए क्या होगी कीमत
, गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (17:52 IST)
Motorola एक और धमाकेदार मोबाइल बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 108MP का कैमरा होगा। खबरों के मुताबिक इसे 3 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। 
 
लॉन्चिंग से पहले इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो गए हैं। खबरों की मानें तो स्मार्टफोन की कीमत 15000 रुपए के करीब हो सकती है। Moto G72 3 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे होंगे। 
 
108MP का प्राइमरी शूटर के साथ होगा। 16MP का  सेल्फी कैमरा होगा। त्योहारों को देखते हुए  Motorola इस फोन को लॉन्च करेगा। स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 mAh की बैटरी लगी होगी। 
 
स्मार्टफोन को Meteorite Gray और Polar Blue रंगों में लॉन्च किया जाएगा।  8GB RAM और 256GB का इंटरनल स्टोरेज स्मार्टफोन में दिया जाएगा। स्मार्टफोन में  fingerprint scanner के साथ OLED screen होगी। स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा। Moto G72 में stereo speakers भी होंगे। 
(Edited by Sudhir Sharma)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सैन्य अधिकारियों के खिलाफ व्यभिचार मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रणाली होनी चाहिए : उच्चतम न्यायालय