Nokia 2780 Flip लॉन्च, 2 स्क्रीन वाला फोन, कीमत 8 हजार से भी कम, 1 बार चार्ज में 18 दिन साथ देगी बैटरी

Webdunia
शनिवार, 5 नवंबर 2022 (17:45 IST)
Nokia 2780 Flip feature mobile phone : Nokia ने अपना नया फीचर फोन Nokia 2780 Flip लॉन्च कर दिया है। कम कीमत होने के साथ ही फोन में धमाकेदार फीचर्स हैं। फोन की कीमत करीब 89.99 अमेरिकी डॉलर यानी 7300 रुपए के करीब है। भारत में नोकिया के फ्लिप फोन्स को काफी पसंद किया जाता है।
 
यह फोन दो रंगों Red और Blue में मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस फोन को एक बार चार्ज करने पर यह फोन आपको 18 दिनों तक साथ देगा। हालांकि इसे अभी यूएस में लॉन्च किया गया है, खबरों के अनुसार इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 
 
यह Nokia 2660 Flip का अपग्रेड वर्जन है। इसे भारत में 4,699 की कीमत में खरीदा जा सकता है।  फीचर्स की बात करें तो फोन में 1.77 इंच की TFT डिस्प्ले दिया गया है। अंदर की ओर 2.7 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। फीचर फोन में Type-C port सपोर्ट भी दिया गया है। 
Nokia 2780 Flip
फीचर फोन में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है।  Nokia 2780 Flip quad-core Qualcomm 215 chipset से पावर्ड है। 
 
डिवाइस VoLTE और RTT सपोर्ट करता है  जिससे रियल टाइम मैसेज और कॉल के दौरान भी मैसेज भेजे जा सकते हैं। 4GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज फीचर फोन में है। फीचर फोन में 1,450 mAh की रिमूवेबल बैटरी लगी हुई है।   FM radio और 3.5mm ऑडियो जैक फीचर फोन में दिया गया है, जिससे आप मजेदार म्यूजिक सुन सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेनदेन में धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, RBI ने बैंकों को दिए ये निर्देश

क्या भारत के लिए परेशानी बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानिए भारतवंशी विशेषज्ञ की राय

MUDA scam में ED की बड़ी कार्रवाई, CM सिद्धारमैया की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

दर्द में चीखे एक्टर, मैं सैफ अली खान हूं, जल्दी स्ट्रेचर लाओ, ऑटोवाले ने सुनाई उस रात की कहानी

Russia-Ukraine War : यूक्रेन-रूस जंग में 12 भारतीयों की मौत, रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे 16 लापता, भारत सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : उत्तर भारत में बारिश-शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, कई हिस्सों में तापमान में गिरावट, हिमाचल में हिमपात

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई पर लगी रोक

यमन के द्वीप पर बनाई जा रही है रहस्यमयी हवाई पट्टी

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दी हिदाय‍त

लेनदेन में धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, RBI ने बैंकों को दिए ये निर्देश

अगला लेख