Biodata Maker

फिर धमाका करने आया Nokia का यह सस्ता फोन

Webdunia
नोकिया ने भारतीय अपने फोन 3310 को लांच कर दिया है। एक समय नोकिया का यह फोन यूजर्स की पसंद हुआ करता था। नोकिया इस फोन से भारतीय बाजार में फिर अपनी जड़ें जमाने की कोशिश करेगा। 4 जी और स्मार्ट फोन के इस दौर में नोकिया का यह कदम उसके लिए कितना फायदा उसे मिलता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस फोन को जब मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया गया था तो इसके लुक ने खासी चर्चा बटोरी थी। 
 
नोकिया ने गुरुवार से इसकी बिक्री शुरू कर दी है। नोकिया ब्रैंड का लाइसेंस रखने वाली कंपनी HMD Global ने इसे भारत में लांच किया है। अगर स्मार्ट फोन के इस दौर में नोकिया इस फोन से भारतीय बाजार में वापसी कर पाता है तो यह उसकी बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा सकती है। यह फीचर फोन सभी भारतीय बाजारों के स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  नोकिया ने 1996 में पहला मोबाइल फोन लांच किया था। 3310 के कारण नोकिया को 9 बार भारत का सबसे पॉवरफुल ब्रांड माना गया था।
 
3310 के फीचर्स पर एक नजर
 
इसके सॉफ्टवेयर प्लेटफार्म की बात करें तो यह नोकिया सीरीज 30+ है। फोन का डायमेंशन 115.6x5.0x21.8 एमएम है। इसका वजन बैटरी को लगाकर महज 79.6 ग्राम है, फोन में एक 2.4-इंच की कर्व्ड विंडो कलर QVGA 240×320 पिक्सल रेजोल्यूशन की डिस्प्ले मिल रही है। इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको माइक्रो यूएसबी, 3.5एमएम ऑडियो-वीडियो कनेक्टर, ब्लूटूथ 3.0 के साथ SLAM दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक एलईडी टॉर्च भी मौजूद है।
 
  

फोन की कीमत : इस बार नोकिया ने 3310 को चार रंगों में लांच किया है। 3310 की कीमत भी 3310 रुपए रखी गई है। इस बार नोकिया 3310 ज्यादा फीचर्स के साथ लांच किया गया है।
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

जंग से हिला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, निवेशकों को भारी नुकसान

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

LIVE: महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे खुला

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

अगला लेख