Hanuman Chalisa

Nothing Phone 3 की क्या है कीमत, जानिए इसके 10 दमदार फीचर्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 जुलाई 2025 (17:07 IST)
Nothing ने भारत में अपना अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपए है, जो टॉप वेरिएंट में 89,999 रुपए तक जाती है। नथिंग फोन (3) को भारत में 12GB रैम और 16GB रैम के साथ दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। यह कीमत में iPhone 16 और samsung s25 जैसे फ्लैगशिप फोन्स से मुकाबला करने वाला है। जानिए स्मार्टफोन के 10 दमदार फीचर्स- 
 
1. स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा।
 
2. स्मार्टफोन में डेडिकेटेड AI बटन भी दिया गया है, जो डायरेक्ट AI फीचर्स को लॉन्च करने के काम आता है।
 
3. नथिंग फोन (3) में 1260x2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन फ्लैक्सिबल एमोलेड पर बनी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है।
ALSO READ: क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें
4. मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर दी गई है।
 
5. फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है।
 
6. नथिंग ने फोन के फ्रंट कैमरा को भी एडवांस बनाया है। यह 50MP का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से भी 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
 
7. स्मार्टफोन एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड नथिंग OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी का कहना कि सितंबर तक इसे एंड्रॉएड 16 की अपडेट मिल जाएगी।
 
8. पावर बैकअप के लिए कंपनी ने नथिंग फोन (3) के इंडियन मॉडल में 5500mAh बैटरी दी गई है जबकि ग्लोबल मार्केट में इसे 5150mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।
 
9. बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
 
10. कंपनी का दावा है कि फोन को 54 मिनट में फोन 1 से 100% चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

जिन किसानों के स्लॉट बुक हैं, उनसे 28 मई तक गेहूं खरीदेगी सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध

UPSRTC बसों की हो रही लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

Share Bazaar में रही तेजी, Sensex 118 अंक चढ़ा, Nifty भी 23650 के पार

अगला लेख