क्या गेमचेंजर साबित होगा OnePlus 7 : भारत में रह सकती है इतनी कीमत, जानिए खास बातें

Webdunia
मंगलवार, 14 मई 2019 (18:26 IST)
OnePlus अपने दो स्मार्ट फोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को दुनिया के तीन देशों में एक साथ लांच करने जा रही है। खबरों के अनुसार भारत के बेंगलोर में इसका लांच इवेंट आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि OnePlus के ये दोनों डिवाइस पिछले स्मार्ट फोन्स से अलग होंगे। इसे OnePlus के लिए गेमचेंजर स्मार्टफोन कहा जा रहा है। जानते इन दोनों स्मार्ट फोन्स के फीचर्स, जिनकी हो रही है खास चर्चाएं। फोन के भारत में कीमत को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं।
 
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के जो फीचर्स अब तक लीक हुए हैं, उसके मुताबिक फ्लैगशिप डिवाइस में कंपनी पहली बार पॉपअप सेल्फी कैमरा दे रही है। OnePlus से पहले Vivo और Oppo ने अपने पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में लांच कर चुकी है।
 
इसके अतिरिक्त OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी आ सकता है। यह कंपनी का पहला फ्लैगशिप सीरीज होगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। Honor, Redmi, Vivo, Oppo जैसी अन्य चीनी स्मार्टफोन कंपनियां पहले से ही 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ला चुकी हैं।
 
हालांकि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की कीमत को लेकर भी कई बातें सामने आ रही हैं। खासकर दोनों स्मार्ट फोन की भारत में क्या कीमत रहेगी। हालांकि कुछ घंटों बाद ही दोनों स्मार्ट फोन्स की कीमतों का खुलासा हो जाएगा, लेकिन टेक वेबसाइट्‍स पर जो कीमतें लीक हुई हैं, उनके मुताबिक नए OnePlus फोन की भारत में शुरुआती कीमत 49,999 रुपए हो सकती है।

यह दाम 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का हो सकता है। इसके 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें 52,999 रुपए तक हो सकती हैं। इसके 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारत में 57,999 रुपए में लांच किया जा सकता है। (Photo courtesy : OnLeaks)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख