Hanuman Chalisa

एंड्रायड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित वनप्लस 7टी Smartphone और वनप्लस smart TV लांच

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (00:08 IST)
नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी वनप्लस ने त्रिपल रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन वनप्लस 7टी को लांच करने के साथ ही स्मार्ट टेलीविजन उतारकर भारतीय टीवी बाजार में प्रवेश किया है। नए स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपए तक और टीवी की कीमत 99,900 रुपए तक है।
ALSO READ: Xiaomi Mi 9 Pro 5G लांच, जानिए इस स्मार्टफोन की 5 खास बातें
कंपनी ने इस साल की शुरुआत में वनप्लस 7 सीरीज लांच किया और अब इस सीरीज का विस्तार करते हुए 90 हर्ट्ज फ्लुईड अमोलेड डिस्प्ले के साथ वनप्लस 7टी पेश किया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और एंड्रायड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस स्मार्टफोन में 48 एमपी, 16 एमपी और 12 एमपी का त्रिपल रियर कैमरा है।
 
इसमें 16 एमपी का सेल्फी कैमरा है। इसमें 3,800 एमएएच की बैटरी है। इसके 2 मॉडल उतारे गए हैं जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 37,999 रुपए तथा 8 जीबी रैम और 256 जीबी रॉम की कीमत 39,999 रुपए है।
 
कंपनी ने टेलीविजन बाजार में कदम रखते हुए भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्ट टेलीविजन पेश किया है। उसने कहा कि वनप्लस टीवी को बेहतरीन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को एकसाथ मिलाकर डिजाइन किया गया है, जो स्मार्ट, अधिक सहज और निर्बाध इंटरनेट अनुभव देता है।
 
टीवी के भी 2 मॉडल उतारे गए हैं जिसमें वनप्लस टीवी 55 क्यू 1 की कीमत 69,900 रुपए और वनप्लस टीवी क्यू 1 प्रो की कीमत 99,900 रुपए है। एंड्रॉयड आधारित ऑक्सीजन ओएस पर आधारित यह टीवी गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे स्मार्ट असिस्टेंट्स को सपोर्ट करता है। यह टीवी अभी सिर्फ भारत में ही उपलब्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख