Oppo A57 भारत में लांच, 5000mAh की बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Webdunia
मंगलवार, 21 जून 2022 (18:27 IST)
Oppo ने नया स्मार्टफोन Oppo A57 (2022) लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को सिर्फ एक ही वैरिएंट में लांच किया गया है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले ओप्पो ए57 (2022) की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है। ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में स्मार्टफोन को लांच किया गया है। स्मार्टफोन में 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन 15 मिनट चार्ज में 4 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है।
 
कैसा है कैमरा : फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन के कैमरों में 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता है। 
 
स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स : Oppo A57 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz और रेजोल्यूशन HD+ (1,612x720 पिक्सल) है। नए स्मार्टफोन में बायोमेट्रिक्स के लिए फिंगरप्रिंट और फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख