Hanuman Chalisa

Poco का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानिए क्या है कीमत

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (18:58 IST)
POCO M5 launched : Poco ने अपने धमाकेदार स्मार्टफोन M5 को भारत में लांच कर दिया है। फीचर्स की बाद करें तो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा लगा हुआ है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट- 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में लॉन्च किया है। इसके 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए है।   6जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 14,499 रुपए चुकाने होंगे।
 
मिलेंगे तीन रंग : स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन आइसी ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 13 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फोन में कंपनी 1080x2800 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 90Hz तक के वैलिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाले इस डिस्प्ले का टच सैंप्लिंग रेट 240Hz का है। 
 
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोडेक्शन : डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 भी दिया गया है। पोको M सीरीज का यह नया फोन 6जीबी तक की LPDDR4X रैम और 128जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली बिग बिलियन डे सेल में इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को 1500 रुपए तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/A-जीपीएस, IR ब्लास्टर, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन स्मार्टफोन में दिए गए हैं।
ट्रिपल रियर कैमरा : टर्बो रैम फीचर वाले स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे लगे हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

अगला लेख