Redmi 12C : 10000 से कम कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला रियलमी का स्मार्टफोन, लॉन्च होते ही मच जाएगा तहलका

Webdunia
बुधवार, 29 मार्च 2023 (17:00 IST)
Xiaomi अब भारतीय बाजार में धमाका करने जा रही है। वह Redmi 12C को 30 मार्च करने जा रहा रही है। स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार से कम होगी। इससे भारतीय मोबाइल मार्केट में धमाका हो जाएगा।  Redmi ने कंफर्म किया है कि 4G मॉडल भी 30 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
 
चीन में क्या है कीमत : Redmi 12C चीन में Shadow Black, Sea Blue, Mint Green और Lavender कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Redmi 12C के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 699 (लगभग 8,400) है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 9,600 रुपए) और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 899 (लगभग 10,800 रुपए) है।
 
अगर फीचर्स की बात करें तो Redmi 12C में 6.71 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1650 x 720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20.6:9 और कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। स्मार्टफोन में फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। कंपनी स्मार्टफोन में दो साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट्स और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स देगी। स्मार्टफोन को ब्लैक, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लैवेंडर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा।
 
50 मेगापिक्सल का कैमरा : स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, AI क्रिएट अनलॉक फीचर, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, FM रेडियो कनेक्टिविटी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स स्मार्टफोन में दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख