Redmi K70 Ultra खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 3 घंटे में तोड़ दिए रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जुलाई 2024 (18:47 IST)
Redmi K70 Ultra  की 20 जुलाई को सेल शुरू हुई। Redmi K70 Ultra  ने ब्रिकी को लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया। Redmi K70 Ultra Champion Edition लेम्बोर्गिनी-इंस्पायर्ड डिजाइन से लैस है। इसके 24GB+1TB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 46,008 रुपए) है। स्पेशल एडिशन वैरिएंट आने वाले दिनों में चीन में उपलब्ध होगा। लॉन्च के सिर्फ 3 घंटों के अंदर 2024 की पहली सेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ALSO READ: Moto g85 5G : 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ मोटोरोला का सस्ता और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगा बंपर डिस्काउंट
फीचर्स की बात करें तो Redmi K70 Ultra में 6.67 इंच की OLED 8T LTPS डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन डाइमेंशिटी 9300+ चिप और D1 ग्राफिक्स चिप से लैस है। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। मेटल फ्रेम वाला यह स्मार्टफोन IP68 रेटेड चेसिस से लैस है।

Redmi K70 Ultra ने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सभी प्राइस सेगमेंट में सेल्स में टॉप पॉजिशन हासिल की है। Redmi K70 Ultra  में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX906 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

सेल्फी के लिए K70 Ultra में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और एक आईआर ब्लास्टर शामिल हैं। यह 3  कलर ऑप्शन जैसे इंक फेदर (ब्लैक), क्लियर स्नो (व्हाइट) और आइस ग्लास (पर्पल) कलर में मिलेगा।
ALSO READ: सस्ता स्मार्टफोन Cool 50 लॉन्च हुआ 4GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ, जानें क्या है कीमत
कीमत की बात करें तो Redmi K70 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 29,894 रुपए) है। फोन के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 33,461 रुपए), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग 36,807 रुपए) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,199 युआन (लगभग 41,408 रुपए) है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण

जेल के कैदियों के आवेदन पत्र लिखने वाला बंदी कुलदीप बना 'लखपति'

यूपी में युवा उद्यमियों को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, CM योगी की बड़ी घोषणा

बम और बातचीत साथ नहीं चल सकते, जम्मू में अमित शाह ने कहा

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!

सभी देखें

नवीनतम

14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बालाघाट के जंगल में हुई मुठभेड़

हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ सकती है AAP, सीट बंटवारे पर कांग्रेस से नहीं बन रही बात

Manipur : उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल, हाईअलर्ट पर सुरक्षाबल

पर्यावरण मंत्री यादव बोले- कुछ नुकसान के बावजूद प्रोजेक्ट चीता सफल रहा

Agni-4 Missile : भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में होंगे चीन और पाकिस्‍तान

अगला लेख