suvichar

Redmi Note 12T Pro 5G लॉन्च, इतनी कम कीमत में 64MP कैमरा और 5080mAh बैटरी

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2023 (19:19 IST)
Redmi Note 12T Pro Launched : Redmi ने चीन में Redmi Note 12T Pro को लॉन्च कर दिया है। खास फीचर्स की बात करें तो कैमरा में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें 5,080mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।  Redmi Note 12T Pro को कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। स्मार्टफोन को कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और हारूमी ब्लू में खरीदा जा सकता है।  
 
क्या है कीमत : इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस मॉडल है जिसकी कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपए) बताई गई है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 1699 युआन (लगभग 19,800 रुपये) बताई गई है। तीसरा वेरिएंट कंपनी ने 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसकी कीमत 1799 युआन (लगभग 21000 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी  कीमत 1999 युआन (लगभग 23000 रुपए) है। 
 
कैसा है कैमरा : फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका मेन लेंस 64MP का है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा। फ्रंट में कंपनी ने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।  
 
और क्या हैं फीचर्स : Redmi Note 12T Pro में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2460 x 1080 पिक्सल का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले में 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। 
 
साथ में Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।  स्मार्टफोन में 3.1GHz तक स्पीड पर क्लॉक किया गया Dimensity 8200-Ultra चिपसेट मीडियाटेक की ओर से दिया गया है। यही प्रोसेसर Xiaomi Civi 3 में भी देखा जा चुका है। 
 
फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM दी गई है और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है। डिवाइस 5,080mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

CM योगी आज आईबीएम एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्‍तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को लेकर बड़ा कदम, गुणवत्ता सुधार के लिए नई ग्रेडिंग नीति लागू

उत्तर प्रदेश में यीडा क्षेत्र से उठेगी 'चिप क्रांति' की नई लहर, डीडीआईसी ओसैट यूनिट से बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

अगला लेख