Hanuman Chalisa

इतना सस्ता हुआ रिलायंस का यह 4जी स्मार्ट फोन

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (18:50 IST)
नई दिल्ली। खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने फ्लेम ब्रांड के स्मार्टफोनों की कीमत कम की है जिसके बाद अब महज 2,999 रुपए में 4जी स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड जानकारी के अनुसार, फ्लेम ब्रांड के सभी स्मार्टफोनों में वोल्टी (वॉया ओवर एलटीई) तकनीक उपलब्ध है। इस ब्रांड के फ्लेम 3, फ्लेम 4, फ्लेम 5 और फ्लेम 6 की कीमतें कम की गई हैं, जिसके बाद सबसे किफायती फोन की कीमत 2,999 रुपए हो गई है। पहले इनकी कीमत 3999 रुपए थी। इन सभी स्मार्टफोनों में डुअल सिमकार्ड की सुविधा है। 
 
इनमें 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा सभी स्मार्टफोनों में रियर कैमरे के साथ सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्क्रैच से बचाने के लिए इनमें असाही ड्रैगनटेल ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
 
घरेलू उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर पेश किए गए इस ब्रांड के स्मार्टफोनों में 10 भारतीय भाषाओं से समर्थित इंटरफेस है। इसके अलावा इनकी खरीद पर उपभोक्ता जियो की सारी सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख