Hanuman Chalisa

रिलायंस जियो वेलेंटाइन पर लांच करेगी स्पेशल स्मार्ट फोन

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (22:52 IST)
नई दिल्ली। खुदरा कारोबार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस रिटेल ने वेलेंटाइन-डे के मौके पर स्मार्टफोन लाइफ के दो विशेष संस्करण लांच करने की घोषणा की है, जिनकी कीमत 6399 रुपए एवं 7099 रुपए है।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि वेलेंटाइन-डे के दिन यह स्मार्टफोन मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, इंदौर, लखनऊ, जयपुर, कोच्चि एवं नागपुर में लांच किया जाएगा।
 
उसने कहा कि दोनों संस्करणों फ्लेम-1 एवं विंड-6 के पिछले हिस्से में ‘लव यू फॉरएवर’ संदेश भी खुदा होगा। फ्लेम-1 की कीमत 6399 रुपए तथा विंड-6 की 7099 रुपए होगी।
 
कंपनी ने बताया कि दोनों संस्करणों में पांच मेगापिक्सल का फ्रंट एवं रियर कैमरा है। इनमें कंटीन्यूअस ऑटो फोकस, ब्यूटी मोड्स, क्रिएटिव फिल्टर्स, पैनोरमा शॉट, रेड आई डिटेक्शन, स्माइल-गेज-ब्लिंक डिटेक्शन जैसे फीचरों समेत सी-मॉस सेंसर एवं 6-एक्स डिजिटल जूम दिया गया है। 
 
कंपनी इसके अलावा चुनिंदा कूपन भी दे रही है जो जियो मनी ऐप पर डिजिटली भेजा जाएगा तथा अगले छ: महीने तक मान्य होगा। इसे मेनलैंड चाइना, हार्डरॉक कैफे, कैलिफोर्निया पिज्जा किचेन, कैफे कॉफी डे, उबर, यात्रा, मंत्रा, स्नैपडील, फर्न्स एंड पीटल्स एवं लुक तंत्रा जैसे विविध स्टोरों पर भुनाया जा सकेगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक