Hanuman Chalisa

देखिए कैसा होगा Sumsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, होगा सबसे महंगा स्मार्टफोन, ये होंगी खासियतें

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (19:28 IST)
Sumsung ने फोल्डेबल फोन की पहली झलक दिखा दी है। Sumsung ने इस स्मार्टफोन का वीडियो पोस्ट किया है। खबरों के मुता‍बिक इस फोन का नाम गैलेक्सी एक्स या गैलेक्सी एफ हो सकता है। सैमसंग ने डेवलपर्स को बुलाकर बताया कि ये फोन 4.5 और 7.3 इंच स्क्रीन साइज वाला है, हालांकि इस फोन के बार में कई बातें सामने आना बाकी हैं।
 
सैमसंग के अनुसार फोल्डेबल फोन मोबाइल कनेक्शन वाला ऐसा फोन है, जो खुलने पर टैबलेट जैसा दिखाई देता है। आप इसे बंद करेंगे तो ये फोन जैसा दिखेगा। ये एक ही स्क्रीन वाला फोन होगा जो मुड़ जाएगा। अगर आप किसी ऐप को देख रहे हैं तो मोबाइल खुलने और बंद होने पर ये ऐप दूसरी स्क्रीन पर कैसे आएगा, ये देखने वाली बात होगी। 
 
सैमसंग ने इस फोन के लिए नया इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले बनाया है। सैमसंग ने कहा है कि इस फोन का बड़े पैमाने पर उत्पादन आने वाले महीनों में होगा। इसकी बिक्री 2019 में शुरू होगी। सैमसंग ने इस फोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।
 
हालांकि माना जा रहा है कि फोन की कीमत 1,500 से 2,000 हजार डॉलर (1.4 लाख रुपए) तक हो सकती है। ये एक महंगा प्रीमियम फोन होगा। सैमसंग ने अभी प्रोटोटाइप मॉडल दिखाया है। सैमसंग का फोल्डेबल फोन एंड्राइड 9 पाई के साथ लांच हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Instagram यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Meta AI की खामी से हैक हुए अकाउंट, कंपनी ने जारी की चेतावनी

दिल्ली होटल अग्निकांड : लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड में

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: एक पेड़ की कीमत कितनी बड़ी? जानिए इसके 8 अनमोल फायदे

प्रकृति के साथ आत्मीयता: पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, देश की विदेश नीति को कंट्रोल कर रहा है अमेरिका

अगला लेख