Hanuman Chalisa

सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी नोट-5, जानें फीचर्स

Webdunia
सोमवार, 7 सितम्बर 2015 (16:28 IST)
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट-5 को भारतीय बाजार में पेश किया है। 
दो वेरिएंट में उतारा गया गैलेक्सी नोट-5 फोन 20 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 32 जीबी मेमोरी वाले फोन की कीमत 53 हजार 900 रुपए तथा 64 जीबी मेमोरी वाले फोन कीमत 59 हजार 900 रुपए होगी।
सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एचसी हांग ने लांचिंग के मौके पर कहा कि सैमसंग के लिए भारत एक महत्वपूण बाजार है और यह उन चुनिंदा देशों में एक है जहां सबसे पहले गैलेक्सी नोट-5 पेश किया गया है। आज की लांचिंग ‘मेक फॉर इंडिया’ की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि नए फोन में कई ऐसे कई फीचर हैं जिनके लिए अनुसंधान एवं विकास का काम भारत में हुआ है।
अगले पन्ने पर, ये हैं खास फीचर्स... 

गैलेक्सी नोट 5 में गैलेक्सी एस6 के मुकाबले ज्यादा बेहतर वीडियो क्वालिटी है। यह फोन गैलेक्सी एस6 का बड़ा  वर्जन है। फोन में 5.7 इंच की स्क्रीन है और यूनीबॉडी डिजाइन है जिसके कारण आप फोन की बैटरी को निकाल नहीं सकेंगे  और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी नहीं दिया गया है। इसलिए फोन की इंटरनल मेमोरी से ही काम चलाना  होगा। 
 
यह फोन सैमसंग इक्जेनॉस ओक्टाकोर(2.1 गीगाहर्टज + 1.5 गीगाहर्टज क्वाड) से पावर्ड है। इसमें 64  बिट की चिप लगी है जो 4 जीबी रैम(एलपीडीडीआर4) से लैस है। ये दो संस्करणों 32 जीबी और 64 जीबी  में उपलब्ध है, लेकिन इसमें माइक्रो एसडी कार्ड नहीं लगेगा। 
 
कनेक्टीविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एमआईएमओ(2x2),  ब्लूटूथ 4.2 एलई, एएनटी प्लस, यूएसबी 2.0, एनएफसी, जीपीएस/ग्लोनास और 4जी एलटीई  कैट.9/एलटीई कैट.6 ऑप्शन मौजूद हैं।
 
फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व हार्ट रेट मॉनीटर भी दिया गया है। यह फोन एंड्राइड लॉलीपॉप 5.1 पर चलता है।  मल्टी टास्किंग काम करने के लिए 5वीं जेनरेशन की एस पेन कैपेबिलिटी भी दी गई है।  फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट फेसिंग  कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत