Hanuman Chalisa

सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी सीरिज का नया फोन

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015 (16:32 IST)
सैमसंग ने गैलेक्सी सीरिज में गैलेक्सी ए7 (2016) को लांच किया है। मैटल बॉडी वाले इस स्मार्ट फोन की कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। यह फोन एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज्योल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। 
यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस के साथ आएंगे। 
 
 
स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलटीई कैट.6 कनेक्टिविटी फ़ीचर के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एएनटी+, यूएसबी 2.0 और एनएफसी जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, जियोमैगनेटिक सेंसर भी मौजूद हैं। फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

LIVE: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बोले CM योगी, सबूत है तो SIT को दें