Hanuman Chalisa

सैमसंग का नया बजट फोन, जानें फीचर्स

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (10:58 IST)
सैमसंग ने अपना नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्टिव नियो लांच किया है। इसके फीचर्स की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला स्मार्टफोन है। फोन में 4.5 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिजोल्यूशन डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन मौजूद है। 
स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 306 जीपीयू मौजूद होगा और मल्टीटास्किंग के लिए 2 जीबी का रैम।
 
सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ यूज़र को 100 जीबी का वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज 2 साल के लिए मुफ्त मिलेगा। गैलेक्सी एक्टिव नियो में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 और एनएफसी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।
 
अगले पन्ने पर, ये हैं खास फीचर्स.... 
 

यह स्मार्टफोन सैमसंग के एक्टिव सीरीज का हिस्सा है, ऐसे में यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है। इसे एमआईएल- एसटीडी-810जी का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह ह्यूमिडिटी, वाइब्रेशन, सोलर रेडियेशन, ट्रांसपोर्ट और थर्मल शॉक रेसिस्टेंट है। स्मार्टफोन कैमो व्हाइट और सॉलिड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो का वज़न 154 ग्राम है। इसमें 2200 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा स्मार्टफोन के बाएं हिस्से पर मौजूद बटन का प्रयोग करके 'बैटरी-कंजर्विंग मोड' एक्टिव किया जा सकता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील