Hanuman Chalisa

सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी एस-6 एज प्लस

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2015 (12:58 IST)
न्यूयार्क। कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी एस-6 एज प्लस स्मार्टफोन और नया गैलेक्सी नोट फैबलेट पेश किया जिसे भारत सहित दुनियाभर में अगले कुछ महीने में उतारे जाने की कंपनी की योजना है।
शुरआत में कंपनी अमेरिका और कनाडाई बाजार में 21 अगस्त को दो स्मार्टफोन पेश करेगी जिनके स्क्रीन का आकार 5.7 इंच होगा। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ व अध्यक्ष (आईटी व मोबाइल डिवीजन) जेके शिन ने कहा कि आज बड़े स्क्रीन के वर्ग में यात्रा जारी है। 
 
उन्होंने कहा कि सैमसंग में हम इस वादे को पूरा करने में विश्वास करते हैं कि बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन, उपभोक्ताओं को बेहतर देखने की सुविधा प्रदान करते हैं। एस-6 प्लस और नोट 5 को पेश करने के साथ हम ऐसे अभिनव उत्पादों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करती हों। 
 
इन दो स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 5.1 एंड्रायड लॉलीपॉप आपरेटिंग सिस्टम और मोबाइल भुगतान समाधान- सैमसंग पे सहित कई खूबियां हैं। सैमसंग पे 21 अगस्त को दक्षिण कोरिया में चालू हो जाएगा, जबकि 28 सितंबर को यह अमेरिका में चालू होगा। कंपनी ने भारत में 5.1 इंच का गैलेक्सी एस-6 एज को इस साल मार्च में पेश किया जिसकी कीमत 58,900  से 70,900 रुपए के बीच है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र