Hanuman Chalisa

सैमसंग ने लांच किया दुनिया का सबसे पतला टैब

Webdunia
गुरुवार, 3 सितम्बर 2015 (15:46 IST)
कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने बुधवार को भारत में ही विनिर्मित गैलेक्सी टैब एस2 पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टैबलेट है।
इसकी कीमत 39,400 रुपये है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 4जी आधारित यह टैबलेट सिर्फ 5.6 एमएम का है और इसका वजन 392 ग्राम है।
 
सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स के निदेशक (मार्केटिंग उत्पाद) मनु शर्मा ने कहा कि यह गैलेक्सी टैब एस2 तीन रंगों गोल्ड, काला और सफेद में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री आज से ही शुरू होगी। उन्होंने बताया कि यह उत्पाद भारत में बना है। इसका विनिर्माण हमारे नोएडा संयंत्र में किया गया है। 
अगले पन्ने पर, ये हैं शानदार फीचर्स... 

 

गैलेक्सी टैब एस2 में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों एलटीई बैड के लिए सपोर्ट मौजूद  है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस2  लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला डिवाइस है। इसमें 9.7 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

टैबलेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 5433 प्रोसेसर के साथ 3जीबी का रैम है। गैलेक्सी टैब एस2 में एफ/1.9 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए इसमें 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाले गैलेक्सी टैब एस2 में माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

2जी/ 3जी, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.1 बीएलई, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी अन्य कनेक्टिविटी फीचर हैं। डिवाइस में एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट स्कैनर, गायरोस्कोप, ईकंपास, हॉल सेंसर और आरजीबी सेंसर मौजूद हैं। टैबलेट का डाइमेंशन 169x237.3x5.6मिलीमीटर है और वज़न 392 ग्राम। डिवाइस में 5870एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी का कहना है कि यह 12 घंटे का टॉक टाइम देगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने