Hanuman Chalisa

सैमसंग ने लांच किए सस्ते फोन

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2015 (11:41 IST)
सैमसंग ने इंटरनेट की अच्छी जानकारी रखने वाले युवाओं के लिए ‘ऑन’ श्रृंखला के हैंडसेट पेश किए। इस कदम का मकसद कोरियाई कंपनी को भारत के मध्यम कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना है।
सैमसंग का दावा है कि मध्यम खंड में (10,000 रुपए से 20,000 रुपए के स्मार्टफोन) में उसकी बाजार हिस्सेदारी सितंबर में 49 प्रतिशत रही जो पिछले वर्ष इसी महीने में 43 प्रतिशत थी।
 
सैमसंग इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक्स निदेशक (उत्पाद विपणन) मनु शर्मा ने कहा कि ‘भारत के युवा हमेशा कहीं न कहीं आते-जाते रहते हैं और हर समय इंटरनेट से जुड़े रहना चाहते हैं।‘ ऑन’ श्रृंखला से वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को आसानी से समन्वय कर सकेंगे। कंपनी ने ऑन5 तथा ऑन7 रेंज में दो हैंडसेट पेश किए हैं। इसकी कीमत क्रमश: 8,990 और 10,990 रुपए है। 4जी से लैस यह हैंडसेट ई-कारोबार करने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।  

 
अगले पन्ने पर, दमदार फीचर्स... 

गैलेक्सी ऑन 5 : फोन में 5 इंच का डिस्प्ले और 1 जीबी रैम के साथ इसमें Exynos 3475 क्वॉड कोर प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी का स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात की जाए तो फोन में 8 मेगापिक्सल का स्नेपर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। 2600 एमएएच की बैटरी जिस पर कंपनी का दावा है यह 15 घंटे का टॉक टाइम देगी। फोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप पर रन करेगा।
 
गैलेक्सी ऑन 7 :  फीचर्स में 5.5 की स्क्रीन। 1.5 जीबी रैम के साथ Exynos 3475 क्वाडकोर प्रोसेसर इस फोन में है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर स्नेपर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में भी  एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है। फोन की खूबी है इसमें लगी 3000 एमएएच की दमदार बैटरी।  फोन में 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.1 और ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है। 
Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप