Hanuman Chalisa

10 हजार से कम कीमत में खरीदें Samsung के ये शानदार स्मार्टफोन, जानिए कौनसे हैं वो...

Webdunia
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (18:18 IST)
नई दिल्ली। अगर आप 10 हजार रुपए या उससे कम में कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप शिओमी (Xiaomi) के बाद भारतीय बाजार में सबसे ज्‍यादा मोबाइल बेचने वाली कंपनी सैमसंग (Samsung) के ये 5 स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, जो कि आपको हर सेगमेंट में मिल जाएंगे। आइए, जानते हैं इन स्मार्टफोन्‍स के बारे में...

सैमसंग गैलेक्सी M02s (Samsung Galaxy M02s) : सैमसंग सैमसंग के इस स्मार्टफोन को आप 8999 रुपए में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया  है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 5 एमपी के सेल्फी कैमरे के साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा भी है।

सैमसंग गैलेक्सी M01s (Samsung Galaxy M01s) : कंपनी के इस स्मार्टफोन को आप 8509 रुपए में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन आपके लिए 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्‍ध है। MediaTek Helio P22 प्रोसेसर का यह स्मार्टफोन 6.2 इंच के डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 8 एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ही कई और धमाकेदार फीचर्स हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M02 (Samsung Galaxy M02) : स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने इस मोबाइल को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया है, जिसे आप 6999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जो कि मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है। इस मोबाइल में 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा है। साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी M11 (Samsung Galaxy M11) : सैमसंग के इस स्मार्टफोन को केवल 9311 रुपए में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ भी लांच किया गया है, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा है। इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले लगा है। यह 5000 एमएच की फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 8 एमपी का सेल्फी कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी J6 (Samsung Galaxy J6) : कंपनी के इस स्मार्टफोन को आप Flipkart के जरि पर 9490 रुपए में ले सकते हैं। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्‍ध है। 7 प्रोसेसर वाले इस स्मार्टफोन में 5.6 इंच का डिस्प्ले लगा है, जो कि 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ही 8 एमपी का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा भी यह स्मार्टफोन कई और खूबियों से लैस है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख