Hanuman Chalisa

लेनोवो ने लांच किया s60, कीमत 12999

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2015 (12:52 IST)
लेनोवो इंडिया ने एक नए एस सीरीज स्मार्टफोन एस60, को 12,999 रुपए की कीमत के साथ लांच कर दिया है। लेनोवो एस60 स्मार्टफोन कंपनी ऑनलाइन वेबसाइट्‍स पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।  ड्‍यूल सिम पर लेनोवो एस60 एंड्रायड 4.4 किटकैट पर 2.0 यूआई पर रन करता है। 
कंपनी के मुताबिक इसमें एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर अपग्रेड किया जा सकता है। लेनोवो एस60 में 5 इंच एचडी(720गुणा1280 पिक्सल) आइपीएस डिस्प्ले, 64 बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 एमएसएस 8916 प्रोसेसर, 2जीबी रैम के साथ और माली 450एमपी जीपीयू है। इसकी 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
अगले पन्ने पर, कैसा है फोन का कैमरा...
 
एस60 में 13 मेगापिक्सल रियर ऑटोफोकस, एलइडी फ्लैश के साथ और सेकंडरी 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड-फोकस फ्रंट फेसिंग कैमरा है। रियर कैमरा में सीन डिटेक्शन, फेस रेकिग्निशन, लो-लाइट एंहेसमेंट, पेनोरमा, जिओ-टैग्गिंग, बर्स्ट शॉट,स्माइल शॉट और एचडीआर के ऑप्शन हैं। 
अगले पन्ने पर, कैसी है कनेक्टिविटी...
 

कनेक्टिविटी पर जाएं तो लेनोवो एस60 में 3जी, जीपीआरएस/इडीजीइ, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एनम, माइक्रो यूएसबी और ब्लूटूथ विकल्प उपलब्ध है। यह फोन 4जी एलटीई को सपोर्ट नहीं करता। इस स्मार्टफोन में 2150 एमएएच की बैटरी है।

कंपनी के मुताबिक यह 17 घंटे का टॉक-टाइम और 240 घंटे का स्टैंडबाय टाइम 3जी नेटवर्क पर देती है, इस डिवाइस का 7.7 मिमी पतला माप और वजन 128 ग्राम है और यह ग्रेफाइट ग्रे कलर में लिस्टिड है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सीमीटर सेंसर है।
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील