Hanuman Chalisa

लांच हुआ दुनिया का सबसे कीमती और सीक्रेट स्मार्ट फोन

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2016 (16:31 IST)
इसराइल की स्‍टार्टअप कंपनी सिरिन लैब्‍स ने एक बेशकीमती सीक्रेट फोन तैयार किया है। इसकी कीमत 9,500 ब्रिटिश पाउंड (करीब 14,000 डॉलर या 9 लाख रुपए) रखी गई है। 
फोन का नाम सोलरिन रखा गया है। इस फोन को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक यह फज्ञेन सीक्रेट -फोकस कैटेगरी के तहत लांच किया गया है। इस फोन को प्रीमियम लुक देने के लिए टाइटेनियम कवर पर लैदर कोटिंग की गई है।
 
फोन के खास फीचर्स : यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसे सुरक्षा के लिहाज़ से काफी कस्टमाइज़ किया गया है। प्राइवेसी के लिए, सोलरिन में ज़िंपेरियम के सिक्योरिटी एक्सपोर्ट का मोबाइल थ्रेट प्रोटेक्शन ऐप दिया है। कंपनी ने चिप-टू-चिप 256-बिट एईएस इनक्रिप्शन के लिए कूल्सपैन के साथ साझेदारी की है। इस हैंडेसेट में रियर पर एक सिक्योरिटी स्विच है। 
 
इस स्विच को फ्लिप करने के बाद फोन शील्डेड मोड में चला जाता है जिससे कॉल और मैसेज इनक्रिप्टेड हो जाते हैं। स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। रियर पैनल लेदर का बना है।
 
फोन में 23.8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन को पावर देने के लिए 4040 एमएएच की बैटरी है।
 
सिरिन सोलरिन के लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि सोलरिन स्मार्टफोन अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगा। टाइटेनियम के साथ फायर ब्लैक कार्बन लेदर, डायमंड की तरह कार्बन के साथ फायर ब्लैक कार्बन लेदर, यलो गोल्ड के साथ फायरर ब्लैक कार्बन लेदर और डायमंड की तरह कार्बन के साथ क्रिस्टल व्हाइट कार्बन लेदर में यह फोन उपलब्ध होगा। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के लिए अभी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
 
कंपनी ने पुष्टि की है कि 1 जून से लंदन में मेफेयर के पहले स्टोर से इस फोन की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 30 जून से यह हैरड्स और नाइट्सब्रिज में भी मिलेगा। इस कीमत पर लॉन्च होने के साथ ही सोलरिन प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे बेंटले के वर्तू सिग्नेचर टच (जिसे पिछले साल करीब 6 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था) की लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोलरिन दुनिया का सबसे महंगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, लेकिन कुछ ऐसे भी फोन हैं जिनकी कीमत इससे भी ज्यादा है। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख