Hanuman Chalisa

सोनी ने लांच किया एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा डुअल, जानें फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (16:02 IST)
सोनी ने  एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा डुअल स्मार्टफोन को भारत में लांच किया है। कंपनी ने इसे  ग्लोबल मार्केट में सोनी एक्सपीरिया एम5 के साथ इस महीने की शुरुआत में लांच किया था।

इस फोन की कीमत 29,990 रुपए है। सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस स्मार्टफोन के ब्लैक, व्हाइट और ग्लॉसी सॉफ्ट मिंट कलर वेरिएंट आएंगे। सोनी ने इस हैंडसेट का सिंगल-सिम वेरिएंट भारत में लॉन्च नहीं किया है।
 
एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा डुअल में फ्रंट और रियर कैमरा 13-13 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद हैं। इनमें सोनी के Exmor RS सेंसर का प्रयोग किया गया है।  

एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा में वीडियो स्टेबलाइज़र, ऑटो सीन रिकॉग्निशन, 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 25एमएम का वाइड-एंगल लेंस, 4x डिजिटल जूम, फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, इमेज स्टेबलाइजर, जीयोटैगिंग और रेड आई रिडक्शन कैमरा जैसे फीचर मौजूद हैं।  इसका डाइमेंशन 164.2x79.6x8.2एमएम है और वजन 187 ग्राम।
 
स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। कंपनी के मुताबिक हैंडसेट में लगभग बिना-बॉर्डर वाला डिस्प्ले है।
 
फोन में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है। एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा ड्‍यूल डिवाइस में 1.7GHz 64-bit octa-core MediaTek (MT6752) प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में ARM Mali760 GPU मौजूद होगा। 
 
साथ में होगा 2जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सोनी के अन्य मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन की तरहएक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा में वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन मौजूद नहीं है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, NFC, Glonass, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और 3जी फीचर दिए गए हैं। हैंडसेट की बैटरी 2930 एमएच की है।
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'