Hanuman Chalisa

वीवो वाई27एल, ये हैं फीचर्स (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2015 (18:27 IST)
चीन की फोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने स्मार्टफोन वीवो वाई27एल ‍लांच किया है।12,980 रुपए में मिलने वाला वीवो वाई27एल एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। यह कंपनी के फनटच ओएस 2.0 यूआई पर चलेगा जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट आधारित है। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। 
 
स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्‍ज 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें एड्रेनो 306 जीपीयू और 1 जीबी का रैम भी दिया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वीवो वाई27एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट नाइट, पनोरमा और फेस ब्यूटी मोड के साथ आता है।
 
वीवो वाई27एल में भारत में इस्तेमाल होने वाले दोनों 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 136.9x68.1x6.99 मिलीमीटर है और वज़न 137 ग्राम। स्मार्टफोन में 2260 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। स्मार्टफोन में मैगनेशियम एलॉय मेटल बैककवर हैं। हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए डुअल स्पीकर आइकॉनिक हाई-फाई ऑडियो चिप के हैं। अन्य फ़ीचर में स्मार्टवेक और स्मार्ट स्क्रीनशॉट शामिल हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप