Hanuman Chalisa

व्हाट्सएप में आया ये शानदार फीचर, चैट को कर सकेंगे पिन

Webdunia
मंगलवार, 2 मई 2017 (07:36 IST)
फेसबुक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। नए फीचर में आप अपने पसंदीदा चैट को अपने व्हाट्सएप में टॉप पर पिन करके रख सकते हैं।
 
फेसबुक के व्हाट्सएप अधिग्रहण के बाद लगातार नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अभी खबर थी कि व्हाट्सऐप नंबर चेंज और लाइव लोकेशन से जुड़े नए फीचर ला रहा है और अब आप पसंदीदा चैट को अपने व्हाट्सऐप में टॉप पर पिन करके रख सकते हैं।
 
इस फीचर को अभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी जल्द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर सकती है। इस फीचर की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस से मिली। आप इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर में आप किसी चैट या ग्रुप चैट को पिन करके सबसे ऊपर रख सकते हैं।
 
पिन के साथ-साथ आपको डिलीट, म्यूट और आर्काइव का विकल्प भी मिलता है। किसी चैट पर पिन करने के लिए आप उसे देर तक दबाएं और फिर टॉप बार में नजर आ रहे पिन निशान का चुनाव करें। एक बार आप जिस यूजर को पिन कर देंगे, अन्य सभी चैट या ग्रुप उस पिन चैट के बाद ही नजर आएंगे। बता दें कि आप केवल तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं।
 
आपने जिस चैट को पिन किया है उसे अनपिन भी कर सकते हैं। इस फीचर का आनंद उठाने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा या फिर आप प्ले स्टोर में जाकर बिटा वर्जन डाउनलोड कर इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई ने महिला CEO को धमकाया, जिंदा गाड़ने की दी धमकी

मार्केट क्रैश: क्या अगले हफ्ते संभलेगा शेयर बाजार? शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की निगाहें

PM नरेंद्र मोदी के 'झालमुड़ी' वाले 10 के नोट की मची होड़, 1 लाख तक लगी बोली, दुकानदार देने को नहीं तैयार

अगला लेख