Hanuman Chalisa

श्याओमी लाया सबसे बड़ी स्क्रीन वाला एमआई मैक्स, ये हैं फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 12 मई 2016 (16:00 IST)
श्याओमी ने अपना नया फ्लैगशिप फैबलेट एमआई मैक्स लॉन्च किया है। इस फैबलेट की सबसे खास बात है इसका 6.44 इंच डिस्प्ले जो कि शाओमी फोन्स में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है।
ये हैं फीचर्स : इस फोन के फीचर्स के बार में बात की जाए तो यह ड्यूल सिम है। स्मार्टफोन में स्‍नैपड्रैगन 652 हेक्सा-कोर प्रोसेसर 4जीबी रैम के साथ है। यह MIUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें रियर कैमरा 16 एमपी और फ्रंट कैमरा 5एमपी डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.44 इंच स्क्रीन है, जिसके कारण यह श्याओमी का अब तक का सबसे बड़ा फोन बन गया है।
 
कीमत : कंपनी ने एमआई मैक्‍स को तीन वैरिएंट में उतारा है- 32जीबी जिसकी कीमत 1499आरएमबी यानी तकरीबन 15330 रुपए, 64जीबी वैरिएंट आरएमबी1699 यानी तकरीबन 17377 रुपए और 128GB वैरिएंट आरएमबी 1999 यानी तकरीबन 20438 रुपए  है।
 
दमदाम बैटरी : फोन की बॉडी मेटल की है और बैटरी 4850mAh की है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि बिना चार्ज के पूरा दिन चल सकती है और Mi Max की बैटरी 4 घंटे 40 मिनट वीडियो रिकॉर्डिंग टाइम देती है और 8 घंटे 26 मिनट का 3जी डाटा ब्राउजिंग टाइम देती है। इस फैबलेट का माप 7.5mm और वजन 203 ग्राम है।
 
कनेक्टिविटी : फोन में कनेक्टिविटी के मामले में 3G,4G, डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई और GPS जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगी। ये कलर आईफोन जैसा लुक देते है।

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख