Hanuman Chalisa

Xiaomi ने लांच किया नया Mi Max 3, दो रियर कैमरे, 5500 mAh की बैटरी वाला धमाकेदार फोन

Webdunia
गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (17:41 IST)
Xiaomi ने अपना नया फैबलेट Mi Max 3 लांच कर दिया है। इसकी खूबी है 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 5,500 एमएएच बैटरी, दो रियर कैमरे, और ड्यूल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है। कंपनी ने अपने इस फोन को दो वेरिएंट्स में पेश किया है।

इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,300 रुपए) है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपए) है। 
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसका प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 636, ग्राफिक्स के लिए ड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। Xiaomi Mi Max 3 में वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। 
 
कैसा है कैमरा : फोन में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। ये एआई पोर्ट्रेट मोड और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेस रिकग्निशन और सॉफ्ट सेल्फी लाइट से लैस है।
 
ये हैं अन्य फीचर्स : इसके अलावा फोन में ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स फोन में दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

नासिक को टक्कर दे रहा है बाबा महाकाल का शहर? उज्जैन में हो रही है सेब (Apple) की बंपर खेती, करोड़ों की कमाई का मौका

10 लाख के बजट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बेहतरीन कारें, पेट्रोल और CNG के टॉप ऑप्शंस

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

अगला लेख