Hanuman Chalisa

जियाओमी रेडमी 2 हुआ लांच, जानें खास फीचर्स...

Webdunia
चाइना के स्मार्टफोन जाइंट जियाओमी के नए वर्जन रेडमी वन एस के बाद रेडमी 2 के बाजार में उतरने का बहुत इंतजार हो रहा था, लेकिन इंतजार खत्म करते हुए जियाओमी ने न्यू रेडमी 2 लांच कर दिया है। रेडमी 1 की ही तरह रेडमी 2 एक डुअल सिम वाला फोन है। इसमें 64 बिट 1.2 गीगाहर्ट्‍ज प्रोसेसर है।

साथ में इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले है। इसका रिजोल्यूशन 720x1280 है। इस रिजोल्यूशन के तहत आप बेहतरीन वीडियो क्वालिटी के साथ वीडियो देख सकते हैं। श्याओमी का रेडमी 2 दोनों सिम कार्ड स्लॉट्स से 4G और 3G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह फोन दोनों भारतीय 4G बैंड्स एफडीडी और टीडीडी एलटीई को सपोर्ट करता है।

रेडमी 2 में 2200 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग और यूएसबी ऑन-द-गो फीचर्स को सपोर्ट करती है। रेडमी 2 में 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। दूसरे Mi फोन्स की तरह इसमें भी ब्यूटिफाई फीचर है जो फोटोज़ के लिए 36 फिल्टर्स के साथ आता है।
अगले पन्ने पर, फोन की खास बातें...

अगर कैमरा फीचर की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, वहीं 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, जो रेडमी 1 से बेहतर है। इस फोन में 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है। इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अगर कनेक्टीविटी की बात करें तो रेडमी 2 में इसके लिए वाई-फाई, ब्लू टूथ के साथ जीपीएस 4जी एलटीई मौजूद है।
 

इस फोन का वजन 133 ग्राम है। इस फोन में 2200 एसएएच बैटरी है। इसकी कीमत करीब  6999 रुपए है। यह फोन 5 कलर यलो, पिंक, ग्रीन, व्हाइट, और ब्लैक में उपलब्ध है। अगर आप किसी नजदीकी दोस्त को कोई गिफ्ट देने का प्लान बना चुके हैं तो रेडमी 2 बेहतर ऑप्शन होगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान