Hanuman Chalisa

श्याओमी ने लांच किया भारत में बना पहला फोन रेडमी 2 प्राइम

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2015 (10:16 IST)
श्याओमी ने भारत में बना अपना पहला स्मार्ट फोन श्याओमी रेडमी 2 प्राइम लांच कर दिया है। श्याओमी ने यह घोषणा भी की कि वह भारत में फोन निर्माता कम्पनी फॉक्सकॉन के साथ मिलकर फोन तैयार करेगी।  कंपनी का कहना है कि वह मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत श्याओमी अपने सभी डिवाइसेज भारत में ही तैयार करेगी। श्याओमी ने इस नए स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपए रखी है। 
फीचर्स की बात करें तो रेडमी प्राइम 2 स्मार्टफोन रेडमी 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज और रैम को दोगुना कर दिया गया है। नया डिवाइस 2जीबी रैम और 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें से करीब 12 जीबी यूजर के लिए उपलब्ध होगी। हैंडसेट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है जबकि रेडमी 2 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 1जीबी रैम के साथ आता है।  
4.7 इंच स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में एंड्राइड किटकैट 4.4 पर आधारित MiUI6 ऑपरेटिंग सिस्टम है।  रेडमी प्राइम 2  हैंडसेट में 64-bit 1.2GHz Quad-Core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर (Cortex-A53) और Adreno 306 GPU मौजूद होगा।
 
यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। इस फोन में श्याओमी ने 2200 एमएएच बैटरी दी है। इस बजट स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस के अतिरिक्त 4G LTE नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होगा। इस डिवाइस के यलो, पिंक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेंगे।  

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन