Hanuman Chalisa

जोपो ने लांच किया धांसू 4 जी फोन

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (13:56 IST)
भारत के तेजी से बढ़ते बाजार में प्रवेश करते हुए चीन की मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता जोपो ने कहा कि उसने अगले साल में 10 लाख उपकरण बेचने का लक्ष्य रखा है। कुल 135 देशों में कारोबार कर रही इस कंपनी ने ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील की भागीदारी में अपना प्रमुख 4जी एलटीई मोबाइल ‘स्पीड 7’ पेश किया। इसकी कीमत भारत में 12,999 रुपए है।
जोपो मोबाइल के जेनरल मैनेजर केविन शू ने कहा कि भारत विशाल संभावनाओं वाला बाजार है। यूरोप और अन्य एशियाई देशों के बाद यह वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ता स्मार्टफोन बाजार है, इसलिए यहां आना तार्किक कदम है। 
 
उन्होंने कहा कि कंपनी ने महीने भर में करीब 1 लाख और अगले 12 महीनों में 10 लाख से अधिक मोबाइल बेचने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय बाजार में बहुत संभावना दिखती है। स्पेन फिलहाल हमारे लिए सबसे बड़ा बाजार है जबकि हमें उम्मीद है कि अगले एक-दो साल में हमारी बिक्री में भारत का योगदान 50 प्रतिशत से अधिक होगा। कंपनी वैश्विक स्तर पर करीब 5,00,000 इकाई हर महीने बेचती है। बाजार अनुसंधान कंपनी आईडीसी के मुताबिक अप्रैल से जून की तिमाही में भारत में स्मार्टफोन का आयात 44 प्रतिशत बढ़कर 2.65 करोड़ इकाई रहा।  (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील