suvichar

माँ...

प्रियंका पांडेय
ND
तुम्हारी आँचल की छाँव में
करने को बाल-क्रंदन
तड़प रहा है मेरा मन।

तुम्हारी गोद में सिर रख
साड़ी के किनारे को भींचकर
जी भर कर कर लूँ मैं रुदन
तो हल्का हो जाए मेरा मन।

स्नेह भरी तुम्हारी एक थपकी
हटा दे मन का विषाद तम
हो जाए प्रफुल्लित यह जीवन
हट जाए मेरा एकाकीपन...।

जग के मोह में गुम हुआ
जाने किस लोभ मे लुप्त हुआ
भागदौड़ के झंझावत में
फँसकर रह जाता त्रसित ये मन।

मन को अब है एक ही आस
तुम्हारे चरणों में हो दुख का ह्रास,
जो रहे सदा आशीष तुम्हारा
कट जाएँ फिर सब कष्ट अपार।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

23 मार्च शहीदी दिवस: इंकलाब के तीन सूरज: जब फांसी के फंदे भी चूम लिए गए

भारतीय न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण जर्मन पुरस्कार से सम्मानित

चहक रहा है चूल्हा

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी