मां पर गीत : अपनी नींदे देकर मैंने, सपने इनके सजाए हैं...

Webdunia
आशा मानधन्या
 
मां के भाव मां पर
 
 एक भ्रूण को कोख में रख, 
  मैंने शिशु आकार दिया। 
  तब जाकर उस परमपिता का, 
  स्वप्न सृजन साकार हुआ ।। 
 
नौ माह का दर्द सहा, 
 वमन कई बार हुआ । 
 अपने रस से सींचा मैंने, 
  जतन कई प्रकार किया।। 
 
 उठी असहनीय प्रसव वेदना , 
  समझी हरी से मिलन हुआ। 
                                              तब जाकर नन्हे सुमन का ,                                                 
बगिया में खिलन हुआ।। 
 
आंचल में मैंने लेकर , 
भूख इनकी मिटाई है । 
रहे स्वस्थ इनका तन , 
छोड़े रुचिकर व्यंजन।
 
अपने हाथों से इनका, 
    गंदा सब साफ किया । 
इनकी हर गलती को मैंने , 
 हंसकर है माफ किया ।। 
 
कई रातें जग कर मैंने, 
 पलना इन्हें झूलाए हैं। 
 अपनी नींदे देकर मैंने, 
 सपने इनके सजाए हैं ।। 
 
इनके हर कदम के आगे, 
 आंचल से पथ साफ किया। 
 पाए लक्ष्य ये अपना , 
करती रही प्रभु प्रार्थना ।। 
 
बच्चे की भूख से पहले
 भोजन मैने बना दिया । 
 अपनी रुचियों को मैंने 
इनके मन की मान लिया।
 
 यौवन अपना देकर मैंने , 
नवजीवन इनको दिया है । 
इनकी खुशियों की खातिर , 
अपना सपना छोड़ा दिया।। 
 
 यूं ही नहीं प्रभु का दर्जा, 
 दे दी अपनी सारी ऊर्जा।
 एक दिन क्या पूरा जीवन, 
  कैसे उतारे मां का कर्जा ।। 
ALSO READ: Happy Mothers Day Poem : मां, तुम यहीं हो...

ALSO READ: मां पर हिंदी में कविता : माँ आचमन है, माँ उपवन है...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा के भक्तों के लिए 20 सुंदर गणेश शायरी

इंटरमिटेंट फास्टिंग से क्यों बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का रिस्क? जानिए क्या कहती है रिसर्च

ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे और शानदार होटल, जहां रुकते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग

Ganesh Chaturthi 2025: क्यों हर भक्त कहता है गणपति बाप्पा मोरया? जानिए 'मोरया' शब्द का रहस्य और अर्थ

सभी देखें

नवीनतम

समाज में लिव-इन रिलेशन को लेकर क्यों बढ़ा आकर्षण, जानिए शादी के बिना साथ रहने के फायदे, नुकसान और कानूनी पहलू

क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम

Health Alert: 7 फल जिनमें शुगर की मात्रा सबसे ज्यादा, डाइट में शामिल करने से पहले जरूर जानें

AI रिवॉल्‍यूएशन Human Mind और अलग-थलग पड़ी मनुष्‍य चेतना के सवाल

उपराष्ट्रपति चुनाव में सी पी राधाकृष्णन बनाम न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी

अगला लेख