Hanuman Chalisa

मां पर कविता : सांझ दीये-सी जलती रहती है मां

Webdunia
दीपाली पाटील 
 
भोर के सूरज की उजास लिए
जीवनभर रोशनी-सी बिखेरती है मां,
दुःख के कंकर बीनती रहती
सुख थाली में परोसती है मां,


स्नेह की बौछारों से सींचकर
सहेजती है जीवन का अंकुर
मंत्र-श्लोक की शक्ति
आंचल में समेटती है मां,


अपनी आंख के तारों के लिए स्वप्न बुनती
जागती उसकी आंखें स्वयं के लिए
कोई प्राथना नहीं करती मां,

निष्काम भक्ति है या कोई तपस्या
बस घर की धूरी पर अनवरत घुमती है मां,

उसकी चूडियों की खनखनाहट में
गूंजता जीवन का अद्भुत संगीत। 
उसकी लोरी में है गुंथे, 
वेद ऋचाओं के गीत 
 
आंगन में उसके विश्व समाया
अमृत से भी मधुर होता है 
मां के हाथ का हर निवाला
जीवन अर्पण कर देती है बिना मूल्य के
सांझ दीये-सी जलती रहती है मां,  
 
उसके ऋणों से कैसी मुक्ति, 
खुली किताब पर अनजानी-सी
शब्दों में कहां समाती है मां।  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख